AIIMS Nagpur Recruitment 2025: सीनियर रेजिडेंट पदों पर सुनहरा अवसर, 45 साल तक के उम्मीदवार करें आवेदन

AIIMS Nagpur Recruitment 2025: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) नागपुर ने युवाओं और अनुभवी डॉक्टरों के लिए सीनियर रेजिडेंट पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है । यह भर्ती 70 से ज्यादा पदों के लिए की जा रही है , जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 पदों का विवरण

इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पदों का आरक्षण किया गया है । सामान्य वर्ग के लिए 20 पद , ओबीसी वर्ग के लिए 23 पद , अनुसूचित जाति (SC) के लिए 14 पद , अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए 8 पद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए 8 पद निर्धारित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 70 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 शैक्षणिक योग्यता

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) डिग्री होनी चाहिए । इसके साथ ही , नियुक्ति से पहले उम्मीदवार का NMC , MCI, MMC या DCI में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 आयु सीमा और छूट

भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई है । वहीं , आरक्षित वर्गों को आयु में छूट भी दी जाएगी । एससी और एसटी उम्मीदवारों को अधिकतम 5 साल , ओबीसी उम्मीदवारों को 3 साल और दिव्यांगजन उम्मीदवारों को 10 साल की छूट का प्रावधान है ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 सैलरी और पद का लाभ

चयनित उम्मीदवारों को लेवल-11 के अनुसार 67,700 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा । इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार अन्य भत्ते भी मिलेंगे । इस वेतनमान के साथ उम्मीदवारों को प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS नागपुर में कार्य करने का अवसर मिलेगा , जो उनके करियर को नई दिशा देने में मददगार साबित होगा ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा । यानी लिखित परीक्षा की जगह केवल साक्षात्कार के जरिए योग्य उम्मीदवारों को पद के लिए चुना जाएगा । इसलिए इच्छुक अभ्यर्थियों को इंटरव्यू की तैयारी अच्छे से करनी होगी ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 आवेदन शुल्क

जनरल , ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 500 रुपये जमा करना होगा । वहीं , एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये रखा गया है ।

AIIMS Nagpur Recruitment 2025 आवेदन प्रक्रिया

आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । वहां “Apply Online” विकल्प पर क्लिक करने के बाद आवेदन फॉर्म खुलेगा । इसमें उम्मीदवारों को अपनी डिटेल्स भरनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स , फोटो और सिग्नेचर अपलोड करना होगा । इसके बाद फीस जमा करके आवेदन फॉर्म सब्मिट करना होगा । फॉर्म सब्मिट करने के बाद उम्मीदवार इसका प्रिंट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख सकते हैं ।

यह भर्ती मेडिकल ग्रेजुएट्स और पोस्ट ग्रेजुएट्स के लिए एक बेहतरीन अवसर है , जहां वे प्रतिष्ठित संस्थान AIIMS नागपुर में काम करने का मौका पा सकते हैं । इच्छुक उम्मीदवार समय पर आवेदन प्रक्रिया पूरी करके इस सुनहरे अवसर का लाभ उठा सकते हैं ।

महत्वपूर्ण लिंक

All Jobs Update Link : Click Here
Official Website Link : Click Here

निष्कर्ष

यदि आपको यह लेख रोजगार के दृष्टिकोण से उपयोगी लगा, तो आप इस रोजगार लेख को अपने आस-पास के अन्य लोगों के साथ साझा करके उनकी सहायता कर सकते हैं।